विदेश

क्रैश हुआ 67 यात्रियों से भरा विमान, लगी आग….

कजाकिस्तान में अजरबैजान का प्लैन क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। इसमें 67 यात्री सवार थे। प्लैन क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Advertisement

कहा जा रहा है कि यह अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान था, जो कजाकिस्तान के अक्ताउ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद आग की लपटों में घिर गया। यह एम्ब्रेयर 190 विमान अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के चेचन्या में ग्रज़ोनी जा रहा था, लेकिन वहां कोहरे के कारण उसका मार्ग बदल दिया गया। विमान में चालक दल के पांच सदस्यों के साथ 62 यात्री सवार थे। अब सूचना आ रही है कि दुर्घटना में कुछ लोग बच गए हैं। मगर बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button