बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव: आशीर्वाद पैनल की जबरदस्त जीत, अध्यक्ष बने दिलीप यादव….

बिलासपुर। प्रेस क्लब चुनाव में आशीर्वाद पैनल का परचम लहराया। पैनल ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सह-सचिव तक प्रमुख पदों पर शानदार जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर दिलीप यादव ने 277 मत पाकर 86 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने अजीत मिश्रा (191) और असरफ मेमन (6) को पीछे छोड़ा।
उपाध्यक्ष पद पर भी आशीर्वाद पैनल के गोपी नाथ डे ने 263 मतों के साथ जीत हासिल की। उन्होंने दिलीप अग्रवाल (172) और रमन किरण (43) को मात दी।
सचिव पद पर कांटे का मुकाबला देखने को मिला। इसमें विकास पैनल के संदीप करिहार ने 232 मत पाकर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रवि शुक्ला को 211 वोट मिले।
कोषाध्यक्ष पद भी आशीर्वाद पैनल के खाते में गया। लोकेश वाघमारे ने 261 मत पाकर विजय क्रांति तिवारी (219) को शिकस्त दी।
सह-सचिव पद पर भी आशीर्वाद पैनल ने शानदार प्रदर्शन किया। रमेश राजपूत ने 306 मत पाकर हरिकिशन गंगवानी (169) को हराया।
कार्यकारिणी सदस्य पद पर विकास पैनल ने बढ़त बनाई। कैलाश यादव ने 249 मत पाकर संतोष मिश्रा (224) को 20 वोटों से मात दी।




