बिलासपुर

दशम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिलासपुर में आयुष स्वास्थ्य शिविर, शहरवासियों को मिला निःशुल्क उपचार

बिलासपुर। आगामी दशम् राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस (23 सितम्बर 2025) के उपलक्ष्य में आज दिनांक 19 सितम्बर 2025 को सांस्कृतिक मंच, चिंगराज पारा बिलासपुर में संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासी शिविर में पहुंचे और उन्होंने आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति से परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व और उनके स्वास्थ्य लाभ से अवगत कराना रहा।

Advertisement

 

शिविर में डॉ. अनिल कुमार सोनी, डॉ. ओमकार सिंह राजपूत, डॉ. रश्मि जितपुरे, डॉ. रुकमणी कुर्रे, डॉ. सना अहमद खान, डॉ. श्रुति थवाईत और डॉ. रश्मि श्रीवास सहित विभाग के कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों का परीक्षण कर उन्हें आयुष पद्धति पर आधारित उपचार एवं परामर्श दिए।

 

आयोजकों ने बताया कि आयुर्वेद दिवस जैसे आयोजनों का उद्देश्य जन-जन तक प्राकृतिक चिकित्सा और भारतीय पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों को पहुंचाना है, जिससे लोग बिना दुष्प्रभाव के बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।

 

कार्यक्रम में आए नागरिकों ने भी इस शिविर की सराहना की और कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहें तो समाज को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button