खेल

IPL 2022 : लखनऊ ने दिल्ली को 6 विकेट से दी मात….

नई दिल्ली – रिषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स और केएल राहुल की लखनऊ सुपर जाइंट्स का सामना आइपीएल 2022 के 15वें लीग मैच में हुआ। इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 149 रन बनाए। लखनऊ की टीम ने जवाब में आखिरी ओवर में 4 विकेट गंवाकर रोमांचक जीत हासिल की। आयुष बदोनी ने छक्का जमाकर टीम को जीत दिलाई। क्विंटन डिकाक ने 52 गेंद पर शानदार 80 रन की पारी खेली।


दिल्ली से मिले 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकाक की अनुभवी जोड़ी दमदार शुरुआत की। पहले पांच ओवर में दोनों ने बिना किसी नुकसान के 45 रन जोड़े। पावरप्ले में डिकाक 36 जबक राहुल ने 10 रन बनाते हुए टीम को 6 ओवर में 48 रन तक पहुंचाया। राहुल को कुलदीप यादव ने 24 रन पर पृथ्वी के हाथों कैच करवा टीम के पहली सफलता दिलाई।

डिकाक ने एक छोर संभाले रखा और 36 गेंद पर 6 चौके, 1 छक्के की मदद से हाफ सेंचुरी पूरी की। ललित यादव ने इविन लुइस को 5 रन पर कुलदीप यादव के हाथों कैच करवाया। 52 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से डिकाक 80 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव ने टीम को यह अहम विकेट दिलवाया। दीपक हुड्डा 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्रुणाल पांड्या और आयुष बदोनी ने टीम को जीत तक पहुंचा। बदोनी 10 और क्रुणाल 19 रन बनाकर नाबाद लौटे।



Related Articles

Leave a Reply

Back to top button