रायपुर

ऑपरेशन साइबर शील्ड: पुलिस ने दिल्ली से साइबर ठगी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार….

रायपुर – ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज साइबर थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से साइबर ठगी में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पकड़े गए आरोपियों में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट, एक कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाला और मुख्य सरगना शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित दस्तावेज, फर्जी आधार कार्ड, कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर और मोबाइल जब्त किए गए हैं।

Advertisement

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, श्री अमरेश मिश्रा के निर्देश पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मामला तब सामने आया था जब डॉक्टर प्रकाश गुप्ता ने आमानाका थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने के नाम पर उनसे 11 लाख रुपये की ठगी की गई है।

पुलिस ने पहले इस प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मुख्य आरोपियों की पहचान कर दिल्ली में तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खोलकर फॉरेक्स ट्रेडिंग के जरिए रकम थाईलैंड और चीन भेजते थे और बाद में उसे वापस मंगवा लेते थे।

ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्तियों की जानकारी भी पुलिस ने जुटा ली है और संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. हिमांशु तनेजा (29 वर्ष) — शालीमार बाग, दिल्ली

2. गणेश कुमार (37 वर्ष) — जनकपुरी, दिल्ली

3. अंकुश (26 वर्ष) — वसंत कुंज, दिल्ली

Related Articles

Back to top button