भिलाई

पहलगाम हादसे के बाद सुरक्षा सख्त: पुलिस ने कई इलाकों में चलाया सर्च ऑपरेशन

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। इसी कड़ी में आज दुर्ग पुलिस ने भिलाई के हथकोज, भिलाई-3, छावनी और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया।

Advertisement

पुलिस ने सुबह-सुबह सरप्राइज चेकिंग अभियान के तहत किरायेदारों और अवैध रूप से रह रहे लोगों की गहन जांच की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में घटी उस दुखद घटना के बाद की गई है, जिसमें घुसपैठियों द्वारा हमला कर 28 निर्दोष लोगों की जान ली गई थी। इस हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा फूटा है, और घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

केंद्र सरकार द्वारा भी देशभर में घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश निकाला देने का निर्देश जारी किया गया है। इसी क्रम में दुर्ग पुलिस ने भिलाई क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दबिश देकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

इस अभियान में भिलाई-3 बजरंगपारा, हथकोज और छावनी जैसे क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया गया। सर्च ऑपरेशन में 5 थानों के थाना प्रभारी, एडिशनल एसपी श्री सुखनंदन राठौर, सीएसपी छावनी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

पूछताछ के दौरान कई किरायेदारों से दस्तावेजों की जांच की गई और अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान करने के लिए सघन पड़ताल की गई।

दुर्ग पुलिस का कहना है कि ऐसे सर्च ऑपरेशन आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कड़ा एक्शन लिया जा सके।

Related Articles

Back to top button