देश

महाराष्ट्र में, फ्लोर टेस्ट के आदेश के खिलाफ, सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना, आज शाम को होगी अहम सुनवाई

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से जारी सियासी संकट और गहरा गया है। महाराष्ट्र सरकार के लिए कल परीक्षा की घड़ी है। दरअसल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 30 जून को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इस विशेष सत्र में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच फ्लोर टेस्ट होगा। महा विकास आघाड़ी सरकार को इस दौरान बहुमत साबित करना होगा।

Advertisement

वहीं, राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट भी याचिका पर सुनवाई के लिए राजी हो गया है। आज शाम 5 बजे इस मामले में सुनवाई होगी।

Advertisement
Advertisement

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कि यह एक गैरकानूनी गतिविधि है क्योंकि हमारे 16 विधायकों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। राज्यपाल को बस इसी पल का इंतजार था।

Advertisement

बता दें कि बुधवार सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया। उन्होंने विधानसभा सचिव को एक चिट्ठी लिखी है। इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को 8 निर्दलीय विधायकों के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल को एक पत्र सौंपा था जिसमें तत्काल फ्लोर टेस्ट की मांग की गई थी।

Advertisement

उधर, एकनाथ शिंदे सभी बागी विधायकों के साथ 30 जून को मुंबई पहुंचेंगे। शिंदे ने बुधवार सुबह अन्य विधायकों के साथ गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा ‘मैं यहां महाराष्ट्र की शांति और खुशी के लिए प्रार्थना करने आया हूं। फ्लोर टेस्ट के लिए कल मुंबई जाऊंगा और सभी प्रक्रिया का पालन करूंगा।’

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के बागी विधायक आज गोवा रवाना होंगे। इसके लिए ताज रिजार्ट एंड कन्वेंशन सेंटर गोवा में 70 कमरे बुक किए गए हैं। बागी विधायक कल मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे और सीधे महाराष्ट्र विधानसभा जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी ने अपने विधायकों को आज शाम मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में इकट्ठा होने का निर्देश दिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button