बिलासपुर

रेत का अवैध खनन, माफियाओं पर पुलिस प्रशासन का शिकंजा, 20 ट्रैक्टर और 2 हाईवा जब्त

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – जिले के कोटा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 ट्रैक्टर और 2 हाईवा जब्त किए हैं। इस कार्रवाई से अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार चेतना अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (कोटा) नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस ने लगातार निगरानी रखी और आखिरकार अवैध रेत परिवहन में लिप्त इन वाहनों को पकड़ लिया।

Advertisement

पुलिस की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में दहशत का माहौल है। कोटा पुलिस ने साफ कर दिया है कि अवैध रेत उत्खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोटा, आईपीएस सुमित कुमार धोतरे के साथ उप निरीक्षक राज सिंह, प्रधान आरक्षक सनत पटेल, हेमंत पाटले, भोप साहू, प्रियांश तिग्गा सहित कोटा थाना पुलिस की पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई।

कोटा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि अगर कहीं भी अवैध रेत उत्खनन या परिवहन होता दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी सूचना अपराध पर लगाम लगाने में मदद कर सकती है।

Related Articles

Back to top button