बिलासपुर

बिलासपुर में नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या…..

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान ने कथित रूप से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के भीतर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फंदा लगाने से पहले उन्होंने अपनी कलाई भी काटी थी। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में मानसिक तनाव और व्यक्तिगत परेशानियों का उल्लेख होने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि नोट की सामग्री का सत्यापन किया जा रहा है और जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, अमर सिंह चौहान का हाल ही में जगदलपुर स्थानांतरण हुआ था, जिसके बाद से वे तनाव में बताए जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है तथा सभी साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button