बिलासपुर

राजकिशोर नगर के बाद सीपत में सराफा व्यापारी से लूट, लाखों का सोना-चांदी लूटकर भागे तीन नकाबपोश

बिलासपुर जिले में सराफा व्यापारियों को निशाना बनाने की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजकिशोर नगर की घटना के तीन दिन बाद अब सीपत खमरिया में एक और बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक 10 किलो चांदी और 100 ग्राम सोने के जेवर से भरा थैला लूटकर फरार हो गए।

Advertisement

घटना थाना क्षेत्र के खमरिया की है। जानकारी के मुताबिक जांजगीर जिले के बलौदा निवासी विनय सोनी की खमरिया में ज्वेलरी शॉप है। वे रोज की तरह शुक्रवार शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर आभूषणों से भरा थैला लेकर बाहर निकले थे।बताया जा रहा है कि दुकान का शटर गिराते समय उन्होंने आभूषणों से भरा बैग शटर के पास रखा हुआ था। तभी बाइक से पहुंचे तीन नकाबपोश युवकों में से एक युवक तेजी से उतरा, बैग उठाया और बाइक पर सवार होकर साथियों के साथ फरार हो गया।

Advertisement

व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और जिलेभर में नाकाबंदी कर दी गई।

 

एडिशनल एसपी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित रूट पर टीमें रवाना की गई हैं।एएसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button