बिलासपुर
मदिरा दुकानों और अहातों में चला स्वच्छता अभियान, आबकारी व नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर जिले में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए आबकारी विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने देशी-विदेशी मदिरा दुकानों और अहातों में विशेष सफाई अभियान चलाया।
कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देशन और आबकारी विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में इस अभियान को चलाया गया। इसमें मदिरा दुकानों से जुड़े अहातों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बिलासपुर के वसुंधरा नगर, मंगला चौक, चुचुहिपारा, तोरवा, सिरगिट्टी, सकरी, मोपका, परसदा समेत कई क्षेत्रों में इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया गया।
बिलासपुर शहर को स्वच्छ बनाने की इस मुहिम में आबकारी विभाग और नगर निगम प्रशासन लगातार सक्रिय है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर स्थान दिलाया जा सके।




