छत्तीसगढ़

NMDC प्लांट में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान….

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल इलाके में स्थित NMDC आयरन ओर माइंस के प्लांट में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। वार्ड नंबर 12 फाइन ओर कैंप के पास कन्वेयर बेल्ट में लगी इस आग ने कुछ ही समय में 200 मीटर से अधिक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआत में आग करीब 50 मीटर बेल्ट तक सीमित थी, लेकिन तेजी से फैलते हुए पूरे सेक्शन को जला दिया।

Advertisement

 

Advertisement

मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कन्वेयर बेल्ट ऑटोमेटिक सिस्टम पर चलता था और इसमें कोई ऑपरेटर मौजूद नहीं था, जिससे आग तेजी से फैल गई।

 

आग लगने के कारण प्लांट का प्रोडक्शन रुक गया है और कंपनी को करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रभावित कन्वेयर बेल्ट के जरिए पहाड़ों से लौह अयस्क नीचे लाया जाता था। फिलहाल प्लांट की मशीनरी और सिक्योरिटी टीम सुबह तक प्रोडक्शन शुरू करने की कोशिश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button