छत्तीसगढ़

रायपुर के 3 युवकों की धमतरी में चाकू मारकर हत्या…. 

 

Advertisement

धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में न्यू अन्नपूर्णा ढाबा के पास रायपुर से आए पांच युवकों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक जान बचाकर भाग निकले।

Advertisement

 

भागकर थाने पहुंचे दोनों युवकों ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, हालांकि पुलिस पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की संभावना पर जांच कर रही है।

 

इलाके में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस ने नाकेबंदी कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना की असली वजह और सभी आरोपियों का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button