
बिलासपुर – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए, कृष्णा पब्लिक स्कूल, कोनी, बिलासपुर में 23 और 24 मई को दो दिवसीय “ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (ToT)” सर्टिफिकेशन कोर्स का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम CBSE द्वारा, भारत सरकार के DoPT के अधीन ISTM (Institute of Secretariat Training and Management) के सहयोग से आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य देशभर में 15,000 प्रशिक्षकों की एक प्रभावशाली टीम तैयार करना है, जो शिक्षकों को नवाचारपूर्ण शिक्षण तकनीकों से प्रशिक्षित कर सकें।
इस प्रशिक्षण में देशभर से आए विशेषज्ञों ने बतौर रिसोर्स पर्सन भाग लिया, जिनमें शामिल थे:
श्री टी. मेटे, COE, CBSE
श्री दीपक कुमार बिष्ट, संयुक्त निदेशक, ISTM, नई दिल्ली
डॉ. सुमन चौहान, मान्यता प्राप्त सरकारी प्रशिक्षक, इंदौर
श्री आशुतोष त्रिपाठी, निदेशक, KPS इंटरनेशनल, रायपुर
करीब 60 प्रतिभागियों – जिनमें PGTs, वाइस प्रिंसिपल्स और प्रिंसिपल्स शामिल थे – ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर NEP 2020 के अनुरूप 50 घंटे की CPD (निरंतर व्यावसायिक विकास) के लिए खुद को तैयार किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मेंटोरिंग, प्रशिक्षण डिज़ाइन, अंडरॉगोजी, और सक्रिय अधिगम जैसी आधुनिक अवधारणाओं से परिचित कराया गया। यह कार्यक्रम न केवल प्रतिभागियों के शिक्षण कौशल को बेहतर बनाने में सहायक रहा, बल्कि उन्हें भावी प्रशिक्षकों के रूप में तैयार करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
इस आयोजन की सफलता में CBSE के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, ISTM के प्रशिक्षकों तथा स्कूल की निदेशक श्रीमती सविता त्रिपाठी, श्री आलोक त्रिपाठी, प्रिंसिपल श्रीमती रुकी अंबष्ट और वाइस प्रिंसिपल श्री रमन मिश्रा का विशेष योगदान रहा।
कृष्णा पब्लिक स्कूल परिवार सभी प्रतिभागियों के उत्साह, प्रतिबद्धता और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना करता है।




