बिलासपुर

हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: चावल से लदे ट्रक से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, चालक गंभीर घायल

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरगांव के आगे बैतलपुर के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक सामने चल रहे चावल से लदे ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

Advertisement

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button