बिलासपुर

मंदिर हसौद में पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

(रायपुर ब्यूरो) : मंदिर हसौद क्षेत्र में पुलिस ने 20 अप्रैल 2025 को एक बड़े ऑपरेशन में भारी मात्रा में अवैध रूप से रखे गए पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल को जब्त किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चार टीमों का गठन कर कार्रवाई की। आरोपी ऑयल डिपो से पेट्रोलियम पदार्थों की कटिंग करके अपने अवैध यार्ड में इन ज्वलनशील पदार्थों को अत्यधिक मात्रा में संग्रहित कर रहे थे।

Advertisement

पुलिस ने इस छापेमारी में कुल 25,410 लीटर पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल जब्त किया, जिसकी कुल कीमत 21,36,000 रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों में अमरेश साव, सुब्रजीत मुदुली, दीप्ति रंजन और राहुल यादव शामिल हैं। फरार आरोपी का नाम गोलू उर्फ नोहर रात्रे है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button