बिलासपुर

बिलासपुर में चरमराई बिजली व्यवस्था पर सख्त हुए ऊर्जा सचिव, अधिकारियों को फील्ड में उतरकर काम करने के दिए निर्देश.

(आशीष मौर्य संपादक/मयंक सिंह) : बिलासपुर में बिगड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं, चिलचिलाती गर्मी मे कभी भी बिजली गुल हो रहा है. मेंटेनेंस के नाम पर कागजों पर हुए खेल के कारण यह हालात बने है. बुधवार को ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ रोहित यादव बिलासपुर पहुचे और अधिकारीयों की बैठक ली.साथ ही CSPDCL की लचर कार्यप्रणाली को जल्द ठिक करने निर्देश दिये.

Advertisement

ठेकेदारों के भरोसे चल रहे बिजली विभाग के कामकाज का नतीजा यह है की चिलचिलाती गर्मी में कभी भी बिजली गुल हो रही है.साथ ही हल्की बूंदाबांदी हो या हवा चलने पर घंटो बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बिजली विभाग के सचिव डॉ रोहित यादव बुधवार को बैठक लेने बिलासपुर पहुंचे.पूरे प्रदेश में बिलासपुर ऐसा जिला है जहां बिजली की व्यवस्था चरमराई हुई है.मंथन सभा कक्ष मे करीब 2 घंटे तक बैठक लेने के बाद ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ रोहित यादव ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई.उन्होंने कहा कि जो भी समस्या आ रही है उसे ठीक करें.मीडिया के सवालों से बचते डॉ रोहित यादव ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.

Advertisement

दरअसल बिजली मेंटेनेंस का कार्य कागजो पर होने के कारण परेशानी बढ़ी है . बैठक में बताया गया कि बिलासपुर में एकाएक 15% का लोड बढ़ जाने के कारण लगातार समस्याएं सामने आ रही है. कलेक्टर ने बताया कि जल्दी समस्या को दूर करने काम किया जाएगा. ताकि लोगों को राहत मिल सके.

बैठक मे एक एक शिकायतो पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. अधिकारीयों द्वारा फर्जी बिल प्रस्तुत करने और नियम विरुद्ध कार्य करने वाले अधिकारीयों के खिलाफ मिली शिकायत पर जल्द जाँच कर कार्यवाही के निर्देश दिये गए. सीएसईबी के अधिकारियों को साफ लहजे पर समझाया गया कि, फील्ड पर निकाल कर काम करें,अन्यथा काम मे लापरवाही पाए जाए पर कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button