जशपुर

भीषण बस हादसा, 5 की मौत, 25 से अधिक यात्री घायल

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक बस झारखंड के कुरडेग से यात्रियों को लेकर कुनकुरी की ओर जा रही थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। गोडाअंबा गांव के पास अचानक बस चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिसके बाद तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पलट गई।

Advertisement

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button