बलौदाबाजार
तहसील कार्यालय में लगी आग, कई महत्वपूर्ण राजस्व रिकॉर्ड जलने की आशंका
बलौदाबाजार के तहसील कार्यालय में अचानक आग लग गई है, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया, बताया जा रहा है कि तहसील कार्यालय में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय नागरिक भी आग पर काबू पाने में मदद कर रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग की चपेट में आने से तहसील कार्यालय के कई महत्वपूर्ण राजस्व रिकॉर्ड जलने की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।




