छत्तीसगढ़

प्रदेश के सभी थानों में लगेगा बाल कल्याण अधिकारी और 1098 हेल्पलाइन का डिस्प्ले बोर्ड

छत्तीसगढ़ में बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्यवाही को और अधिक संवेदनशील बनाने के लिए नई पहल की गई है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रदेश के सभी थानों में बाल कल्याण अधिकारी और 1098 हेल्पलाइन नंबर का डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

आयोग की अध्यक्ष Dr. Varnika Sharma ने पुलिस कमिश्नर रायपुर सहित प्रदेश के सभी एसएसपी और एसपी को अनुशंसा जारी की है। इसके तहत हर पुलिस थाने में बाल कल्याण पुलिस अधिकारी और विशेष किशोर पुलिस इकाई के प्रभारी का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाएगा, साथ ही बच्चों की आपातकालीन हेल्पलाइन 1098 का बोर्ड भी लगाया जाएगा।

Advertisement

आयोग के अनुसार कई थानों में बाल कल्याण अधिकारी की जानकारी स्पष्ट नहीं होने के कारण बच्चों से जुड़े मामलों में जरूरी प्रोटोकॉल का पालन प्रभावित होता है।आयोग का कहना है कि थानों में स्पष्ट डिस्प्ले होने से बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई और अधिक संवेदनशील और त्वरित हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button