देश

भीषण सड़क हादसा, बस और मैक्स गाड़ी की टक्कर…..10 लोगों की मौत, 27 घायल

बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में बस और मैक्स गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेजा। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रास्ते पर जमा लगा दिया जिससे गाड़ियों की आवाजाही रुक गई।

Advertisement

रक्षाबंधन मनाने अलीगढ़ जा रहे थे लोग
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद की एक कंपनी से मैक्स वाहन पर सवार होकर सभी लोग अपने घर अलीगढ़ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए जा रहे थे। इससे पहले की वह घर पहुंचते बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और मैक्स वाहन की भीषण टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर होने की घटनास्थाल पर चारों ओर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गए। जिलाधिकारी ने हादसे में 10 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button