देश

इस राज्य में लागू होगा गौवंश संवर्धन और सुरक्षा कानून,अधिसूचना जारी..

प्रदेश में गौ की तस्करी करने वालों की अब खैर नहीं। अब पूरे प्रदेश में गौवंश संवर्धन और सुरक्षा कानून लागू होगा। मध्यप्रदेश सरकार ने इसके लिए गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Advertisement

नए कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, 7 साल की जेल का भी प्रावधान है। सबसे महत्वपूर्ण बात आरोपी कलेक्टर कोर्ट के अलावा किसी और कोर्ट में याचिका नहीं लगा पाएंगे।

Advertisement

इसी तरह गौ तस्करी में शामिल वाहन भी राजसात होगा। नए नियम के तहत पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।

विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सरकार ने संशोधन विधेयक पास किया था। नए कानून से संभवतः गौवश की तस्करी रुकेगी।

Related Articles

Back to top button