देश

इंडियन नेवी के नए चीफ बने दिनेश कुमार त्रिपाठी….

Advertisement

Advertisement
Advertisement

दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना के नए प्रमुख की कमान संभाल ली है। उन्होंने एडमिरल आर हरि कुमार की जगह ली है। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने नए भारतीय नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले अपनी मां रजनी त्रिपाठी से आशीर्वाद लिया। रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि हरि कुमार 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद दिनेश कुमार त्रिपाठी नौसेना चीफ का पद संभालेंगे।

Advertisement

भारतीय नौसेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी, वाइस एडमिरल त्रिपाठी के पास अच्छा खासा एक्सपीरियंस है। उन्होंने अलग-अलग पदों पर काम किया है। इसमें पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में उनका हालिया कार्यकाल भी शामिल है। उन्होंने 4 जनवरी, 2024 को नौसेना स्टाफ के 38वें वाइस एडमिरल की भूमिका संभाली थी।

Advertisement


वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था। वाइस एडमिरल त्रिपाठी, सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र रह चुके हैं। उन्होंने 1 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना ज्वॉइन की थी। एडमिरल त्रिपाठी का करीब 40 वर्ष का लंबा करियर रहा है। एक कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक वॉर एक्सपर्ट, सिग्नल संचार अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी के रूप में उन्होंने नौसेना के फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर काम किया है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button