बिलासपुर

हिंदू नव वर्ष पर निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा, पूरे बिलासपुर में लहराया केसरिया, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब (देखें वीडियो, फोटो)

बिलासपुर – (शशि कोन्हेर के साथ कमल दुबे ) वैसे तो हिंदू नव वर्ष पर बिलासपुर शहर में हर साल हिंदुओं की शोभायात्रा निकलती रही है। लेकिन आज शनिवार को हिंदू नव वर्ष पर बिलासपुर में निकली शोभायात्रा ने पूरे शहर को केसरिया रंग में रंग डाला। दोपहर बाद बिलासपुर शहर के पुलिस मैदान से शुरू हुई इस शोभायात्रा की शुरुआत के पहले ही बिलासपुर समेत गांव गांव से पहुंचे हजारों हजार हिंदू श्रद्धालु शोभा यात्रा के लिए, पुलिस मैदान में जमा हो चुके थे। वहां से शुरू हुई शोभायात्रा ज्यों ज्यों आगे बढ़ती गई। इसमें शामिल होने वाले लोगों का रेला..जनसैलाब का रूप लेता गया।

शोभायात्रा में शामिल हिंदू समाज के लोग केसरिया दुपट्टा और भारतीय वेशभूषा में “जय जय श्रीराम” के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में डीजे और उनके आगे भगवान श्री राम की जय जय कार के नारे लगाती युवकों की टोलियों और झांकियों ने बिलासपुर शहर का माहौल राम मय कर दिया था।

पुलिस मैदान से सत्यम चौक ,अग्रसेन चौक होते हुए शहर के सभी मुख्य मार्गों से निकली शोभायात्रा का लगभग हर चौराहे पर जबरदस्त स्वागत किया गया। जूना बिलासपुर, गोल बाजार पहुंचते पहुंचते इस शोभायात्रा में हिन्दू समाज के धर्मावलंबियों की इतनी बड़ी भीड इकट्ठा हो गई जिसके कारण शहर की सड़कें जाम होने लग गई।

शोभायात्रा में हिंदूओं के सभी समाजों के सदस्यों और पदाधिकारियों ने इस शोभायात्रा को ऐसे जन समुद्र का रूप प्रदान कर दिया। जिसमें सभी समाजों के रंग समाहित हो गए। बाजे गाजे धूम-धड़ाके पटाखों की आवाज और जय जय श्री राम के नारों तथा डीजे की धूम और मनमोहक जोशीली झांकियों के साथ निकली यह शोभायात्रा रात को साढ़े आठ-नौ बजे के आसपास गोल बाजार सदर बाजार होते हुए देवकीनंदन चौक पहुंची। जहां प्रभु श्री राम की महा आरती के साथ शोभा यात्रा का समापन विसर्जन हुआ।(देखे वीडियो👇)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button