बिलासपुर

तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भंवतरा निवासी अजीत साहू अपने दोस्त हरिशंकर कश्यप के साथ रायपुर काम करने के लिए निकला था। दोनों जैसे ही संदीपनी कॉलेज के पास पेंड्री मस्तूरी पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

Advertisement

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हरिशंकर कश्यप को मृत घोषित कर दिया। वहीं अजीत साहू का इलाज जारी है और उसकी कमर में गंभीर चोट बताई जा रही है। मस्तूरी पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button