बिलासपुर

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 17 मवेशियों से भरा ट्रक जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अंतर्राज्जीय तस्करों द्वारा 17 भैसों से भरी ट्रक को उत्तरप्रदेश बुचड़ख़ाना ले जाया जा रहा.रतनपुर एसडीओपी नूपुर उपाध्याय को तस्करों को पकड़ने जिम्मेदारी दी गई. एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बनी टीम का नेतृत्व एसडीओपी कर रही थी.बिना चारा पानी के मवेशियों को वाहन मे ठूंस ठूंसकर, भरकर कत्लखाना उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रही वाहन को रतनपुर पुलिस ने खोज निकाला.और उसका पीछा कर तस्कर को गिरफ्तार किया.

Advertisement

 

Advertisement

देर रात तक चले इस ऑपरेशन के बाद, पुलिस जब वहान का पीछा कर पहुंची तब चालक गाडी छोड़कर भाग निकला वही गाड़ी में एक अन्य व्यक्ति मिला जिनसे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम शाहरूख कुरैशी बताया.

 

एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने इस सफल ऑपरेशन की जानकारी जब पुलिस मीडिया ग्रुप में शेर की एसएसपी रजनीश सिंह ने सोशल मीडिया में SDOP की बहादुर और पूरे टीम को बधाई देते हुए कार्य की सराहना की. मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.

 

Related Articles

Back to top button