बिलासपुर

चलती BMW की सनरूफ में डांस पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर तेज रफ्तार BMW कार में सनरूफ से बाहर निकलकर डांस करना युवक और उसकी महिला मित्र को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चकरभाठा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए BMW कार को जब्त कर लिया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक BMW वाहन क्रमांक CG 10 CA 3999 को प्रतीक लूथर चला रहा था, जो मंगला क्षेत्र का निवासी है। वायरल वीडियो में चलती कार की सनरूफ में बैठकर युवती डांस करती नजर आई, जबकि वाहन तेज गति से हाईवे पर दौड़ रहा था। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और वाहन को पकड़कर थाना लाया गया।

Advertisement

पूछताछ के दौरान वाहन चालक ने यातायात नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार की है। चकरभाठा पुलिस द्वारा वाहन जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से सड़क पर इस तरह की खतरनाक हरकतें न करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button