देश

इलाहाबाद हाई कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि तथा शाही मस्जिद ईदगाह विवाद पर आज सुनवाई…..


(शशि कोन्हेर) : प्रयागराज – मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान तथा शाही मस्जिद ईदगाह को लेकर बढ़ रहे विवाद के बीच में इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज सुनवाई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर कर मस्जिद का पुरातत्व विभाग से सर्वेक्षण की मांग की गई है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट में मंगलवार को मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि तथा शाही मस्जिद ईदगाह के मामले में आज सुनवाई होगी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मनीष यादव तथा सुप्रीम कोर्ट के वकील महक महेश्वरी ने ईदगाह परिसर का एएसआई सर्वेक्षण की मांग को लेकर याचिका दाखिल की है। इनकी याचिका पर आज सुनवाई की जाएगी।

इलाहाबाद हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस की कोर्ट में दोपहर तक इस मामले की सुनवाई होगी। इस याचिका में शाही ईदगाह परिसर को हिंदुओं को सौंपे जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही मथुरा की अदालत में मुकदमे का निपटारा होने तक विवादित परिसर में हिंदुओं को पूजा अर्चना की इजाजत देने की भी मांग की गई है। याचिका में दावा किया गया है कि विवादित परिसर पहले मंदिर था।

मंदिर को तोड़कर वहां शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण कराया गया था। जिस जगह अभी मस्जिद है वहां पर बनी जेल में द्वापर युग में कंस ने भगवान श्री कृष्ण के माता पिता को कैद कर रखा था। यह जनहित याचिका बीते वर्ष ही दाखिल की गई थी। इस याचिका में शाही मस्जिद ईदगाह का पुरातत्व विभाग से सर्वे की कराने की मांग की गई है, जिससे कि वहां की वास्तविकता का सभी को पता चले।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button