रायपुर

पान की दुकान में बेच रहा था मादक पदार्थ, युवक से 2 किलो गांजा व हथियार बरामद

रायपुर – खमतराई थाना क्षेत्र के गंगानगर में पान ठेले की आड़ में गांजा बेच रहे एक युवक को रायपुर पुलिस ने 2 किलो गांजा, 3 चाकू और एक अस्तुरा के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisement

आरोपी पांडो साहू (37 वर्ष), निवासी सुलभ के पीछे, गंगानगर, लंबे समय से पान ठेले के जरिए नशे का कारोबार कर रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर रेड कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी के ठेले से 2 किलो गांजा (कीमत लगभग ₹22,000) बरामद किया गया। साथ ही एक झोले से तीन चाकू और एक अस्तुरा भी जब्त किया गया।

Advertisement

आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) व आर्म्स एक्ट की धाराएं 25, 27 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने ठेले को सील कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने पहले ही पान ठेला संचालकों और कुम्हारों की बैठक लेकर गांजा बिक्री व अड्डेबाजी न करने की सख्त हिदायत दी थी, जिसके बाद 8 कुम्हारों ने स्वेच्छा से 1700 चिलम नष्ट किए थे। रायपुर पुलिस का यह नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button