रायपुर
ऑपरेशन साइबर शील्ड: फर्जी सिम कार्ड खरीददार गोंदिया से गिरफ्तार….

रायपुर रेंज पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर अपराध में शामिल एक बड़े आरोपी कुलदीप बागड़े उर्फ मोनू को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फर्जी सिम कार्ड खरीदकर म्यूल बैंक खातों के संचालन में उपयोग करता था।
पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देशन में रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की गई जांच में पता चला कि आरोपी ने POS एजेंटों से फर्जी सिम खरीदकर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के 104 म्यूल खातों को ऑपरेट किया। इससे पहले इस केस में 24 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब कुलदीप को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: कुलदीप बागड़े उर्फ मोनू
उम्र: 30 वर्ष
पता: हलबी टोला, अमोरा, गोंदिया (महाराष्ट्र)




