छत्तीसगढ़
BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू….

रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 14 जुलाई 2025 से प्रारंभ होने जा रहा है, जो 18 जुलाई 2025 तक चलेगा। इस पांच दिवसीय सत्र में कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान राज्य सरकार की नीतियों, बजट प्रावधानों, सार्वजनिक हित के विषयों एवं विधायी कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
साथ ही विपक्ष द्वारा भी विभिन्न जनसमस्याओं को सदन में जोरदार तरीके से उठाए जाने की संभावना है। सत्र को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की जा रही है।




