देश

गुजरात के ‘दिलजले आशिक’ ने 100 लड़कियों को लूटा, प्यार में धोखा मिलते ही साइबर वाला इंतकाम

(शशि कोन्हेर) : गुजरात में 100 से ज्यादा लड़कियों को लूटने वाला एक ‘दिलजला आशिक’ पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान राकेश सिंह के रूप में हुई है। वो लड़कियों से बदला लेना चाहता था।

दरअसल, प्यार में धोखा खाने के बाद राकेश लड़कियों से नफरत करने लगा। उसने लड़कियों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बीते आठ सालों से वो लड़कियों को धोखा दे रहा था।

प्यार में धोखा और फिर…
सिर्फ गुजरात ही नहीं देशभर की लड़कियों को राकेश अपना शिकार बना रहा था। वडोदरा साइबर क्राइम के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया है।

जब वो उसके साथ रिलेशनशिप में था तब उसने उसपर करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च किए थे। लड़की ने उसे छोड़ दिया। इस बात से राकेश बेहद नाराज हो गया। बदले की आग में उसने लड़कियों को धोखा देकर उन्हें लूटने का मन बनाया।

कैसा करता था ठगी?
पकड़े जाने के बाद पूछताछ में राकेश ने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए। आठ सालों में उसने 100 से अधिक लड़कियों को अपना शिकार बनाया। वो सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से लड़कियों से दोस्ती करता था। वो दोस्ती का नाटक कर उन्हें प्यार के जाल में फंसाता था। फिर शुरू होता था ठगी का खेल… बहला-फुसला और डरा-धमका कर वो उनसे लाखों रुपए लूट लेता था।

खुद को बताता जज
सोशल मीडिया पर ‘दिलजला आशिक’ खुद को एक बिजनेसमैन बताता था। किसी-किसी को वो अपना परिचय पुलिस अधिकारी और जज के रूप में भी देता था। प्यार का नाटक कर वो लड़कियों को अपनी जाल में फंसाता और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता। ठगी करने के बाद वो उस लड़की के संपर्क से गायब हो जाता था। आठ सालों से यह काम करके वो शातिर साइबर अपराधी बन गया था।

ठगी के पैसों से वो महंगे होटलों में जाता था। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, वडोदरा की एक महिला ने लाखों रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। दोस्ती और प्यार का जाल बिछा आरोपी ने पीड़िता की कुछ प्राइवेट तस्वीरें मांग ली थी। इसी से वो उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button