रायपुर

लाखों का गांजा जब्त, ओडिशा का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा के एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पंडरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कापा स्थित माल धक्का रोड से आरोपी मानस रंजन नाग को दबोचा।

Advertisement

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 4.180 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 9 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजे के साथ 500 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। आरोपी मूल रूप से ओडिशा के नुआपाड़ा जिले का निवासी है और फिलहाल रायपुर के लोधीपारा में रह रहा था।

Advertisement

आरोपी के खिलाफ पंडरी थाना में नारकोटिक एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि इस पूरे नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक भी पहुंचा जा सके।

Related Articles

Back to top button