रायपुर

ट्रेन से चोरी हुई पिस्टल और कारतूस का 48 घंटे में खुलासा, जीआरपी बिलासपुर ने आरोपी को पकड़ा, हथियार बरामद.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : रायपुर – जीआरपी बिलासपुर ने महज 48 घंटे में ट्रेन से हुई पिस्टल और कारतूस चोरी के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए हथियार बरामद कर लिए हैं।

Advertisement

घटना 4 सितंबर की है, जब आईटीबीपी के सहायक उपनिरीक्षक योगेंद्र प्रसाद ओझा अपने स्टाफ के साथ हटिया से दुर्ग जा रहे थे। उनके पास एक पिट्ठू बैग में दो 9 एमएम ऑटो पिस्टल, 24 कारतूस और चार खाली मैगजीन रखी हुई थीं। सफर के दौरान यह बैग किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया।

Advertisement

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी बिलासपुर ने तत्काल अपराध दर्ज कर विशेष टीम गठित की। थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी रंजीत मरकाम को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गए दोनों पिस्टल, 24 कारतूस और तीन मैगजीन बरामद की गईं।

 

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी के नेटवर्क और संभावित कनेक्शन की जांच भी जारी है

Related Articles

Back to top button