बिलासपुर

सरकण्डा में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की रेड, संचालक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के सरकण्डा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आर्यन पब्लिक स्कूल के पास चोरी-छिपे चल रहे इस हुक्का बार पर छापेमारी कर पुलिस ने संचालक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हुक्का पार्ट, कोल हीटर, विभिन्न ब्रांड के तंबाकू युक्त फ्लेवर और अन्य सामग्रियां जब्त की गई हैं। सभी के खिलाफ सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Advertisement

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और सीएसपी सिविल लाइन/सरकण्डा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना सरकण्डा पुलिस लगातार पेट्रोलिंग और मुखबिर तंत्र के जरिए अवैध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।
27 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी।

Advertisement

मौके पर अथर्व पाण्डेय अपने घर में प्रतिघंटा 500 रुपये लेकर हुक्का बार संचालित करते पाया गया, जहां उसके साथी विनित एलानी, किन्सु विश्वास, यथार्थ कश्यप और समीर पटेल मौजूद थे। पुलिस ने सभी को मौके से गिरफ्तार कर कोटपा एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button