बिलासपुर

डमी एडमिशन मामले मे कर्नल्स एकेडमी स्कूल पर दो साल से कार्यवाई नही, डीईओ पत्र लिखकर भूले

बिलासपुर – मंगला क्षेत्र में संचालित कर्नल्स एकेडमी स्कूल पर आरोप है की रेग्युलर के नाम पर प्रबंधन डमी एडमिशन का खेल चला रहा है। शिकायत हुई और जाँच मे यह प्रमाणित भी हुआ लेकिन कार्यवाही दो साल बाद अधूरी है। जिला शिक्षा अधिकारी दिल्ली स्थित सीबीएसई बोर्ड को पत्र भेजकर सो गए है। शहर के कर्नल्स एकेडमी स्कूल के खिलाफ डमी एडमिशन की शिकायत पर 4 सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया। उनके द्वारा स्कुल के दस्तावेजो का निरीक्षण किया गया। जिसमे काफ़ी अनियमितता पायी गई। यह मामला सत्र 2023-24 का है।

Advertisement

जांच दल ने अपने प्रतिवेदन में कर्नल्स एकेडमी स्कूल के कक्षा 11वीं और 12 वीं के कुछ छात्र छात्राओं के नाम का उल्लेख करते हुए क्लास मे उनकी उपस्थिति को संदेहास्पद और भ्रामक करार दिया। बेहद कम उपस्थिति और रजिस्टर मे गलत जानकारी पाए जाने पर शिकायत की पुष्टि हुई। हैरानी की बात यह है सीबीएसई को कार्यवाई करने पत्र दो साल बाद लिखा है जिसका जवाब अब तक नही मिला है।

Advertisement

बिलासपुर मे यह इकलौता स्कूल नही है जहाँ एडमिशन देकर क्लास मे आने की मनमर्जी छूट दिया जाता है। इंजिनियरिंग मेडिकल और आई आई टी की तैयारियो के लिए ऐसे स्कुल मोटी रकम लेकर डमी एडमिशन देते है। जाँच मे एक छात्र की उपस्थित मे कमी की बात भी कोरी है क्योंकि जाँच दल ने अपनी रिपोर्ट मे एक से अधिक की जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button