छत्तीसगढ़बिलासपुर

रिश्वत के आरोप में डॉक्टर वंदना चौधरी से मांगा गया जवाब,कलेक्टर के निर्देश पर की गई कार्रवाई..

 

Advertisement

बिलासपुर : भ्रष्टाचार के आरोप पर जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ से जवाब मांगते हुए समक्ष तलब किया गया है। डॉक्टर वंदना चौधरी से स्पष्टीकरण मांगते हुए परिवार नियोजन (टी टी) और एमटीपी(गर्भपात संबंधी ऑपरेशन) पर रोक लगा दी गई गई है।

Advertisement

कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने ये कार्रवाई की है। एमटीपी और टीटी ऑपरेशन अब डॉक्टर रमा घोष और डॉक्टर ममता सलूजा ही पूर्णतः करेंगे।

दरअसल जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वंदना चौधरी के विरुद्ध सेमरचुवा की श्रीमती जमंत्री पटेल पति संतोष पटेल ने शिकायत की थी कि नसबंदी ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने 6 हजार रुपए की मांग की थी। उन्होंने दो हजार रूपए दे दिए थे।

डॉक्टर चौधरी ने इसके बाद भी उन पर और पैसों के लिए दबाव बनाया। जिसका ऑडियो साक्ष्य के रूप में शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Back to top button