छत्तीसगढ़
पटवारी से आरआई बनने की परीक्षा में धांधली! EOW-ACB की प्रदेशभर में बड़ी छापामार कार्रवाई, 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश

प्रदेश में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई शुरू हुई है। पटवारी से आरआई बनने की परीक्षा में बड़ी धांधली की शिकायत के बाद एसीबी ने बुधवार सुबह राज्यभर में एक साथ दबिश दी है।
जानकारी के मुताबिक EOW-ACB की टीमों ने 20 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद और महासमुंद सहित प्रदेश के कई प्रमुख शहर शामिल हैं।
कार्रवाई उन अधिकारियों और कर्मचारियों के घरों पर की जा रही है, जो पहले पटवारी थे और बाद में आरआई बने। परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद इन सभी पर शिकंजा कसा गया है।
फिलहाल छापामार कार्रवाई जारी है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त होने की जानकारी मिल रही है। एसीबी की यह संयुक्त कार्रवाई राज्य में माफ़िया और भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।




