छत्तीसगढ़

विधायक के PSO ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ के भाटापारा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय विधायक इंद्र साव के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) डिगेश्वर गागड़ा ने रविवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना विधायक निवास के पास स्थित उनके सरकारी क्वार्टर में घटी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Advertisement

डिगेश्वर गागड़ा पिछले एक वर्ष से विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात थे। आत्महत्या की खबर मिलते ही विधायक निवास और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर तीन राउंड गोली के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक कारण, मानसिक तनाव अथवा किसी प्रकार का दबाव शामिल हो सकता है।

Related Articles

Back to top button