छत्तीसगढ़
CGPSC मेंस परीक्षा में हुआ बदलाव…..

रायपुर में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC की मेंस परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 16 से 19 मई के बजाय 6 से 9 जून के बीच आयोजित की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, अभ्यर्थियों ने तैयारी के लिए कम समय मिलने की शिकायत करते हुए परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की थी। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आयोग से समय बढ़ाने की अपील की थी, जिस पर अब निर्णय लिया गया है।
नई तारीखों की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। आयोग द्वारा जल्द ही संशोधित शेड्यूल के अनुसार अन्य जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।




