बिलासपुर

जिले मे पदस्थ चार सब इंस्पेक्टर बनेंगे निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय की योग्यता सूची जारी…..

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में सब इंस्पेक्टर (उप निरीक्षकों) को पदोन्नति मिलने वाली है। ये सभी सब इंस्पेक्टर पदोन्नति के बाद इंस्पेक्टर बन जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने पदोन्नति के लिए योग्यता सूची जारी की। इसमें 83 उप निरीक्षकों के नाम शामिल है।

जिले के थानों में अपनी सेवा दे रहे हैं 4 सब इंस्पेक्टर अब निरीक्षक बनेंगे, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा बुधवार को 83 उप निरीक्षकों की योग्यता सूची जारी की.

सरकंडा थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा, तार बहार थाना प्रभारी मनोज नायक,सिविल लाइन थाने में पदस्थ धर्मेंद्र वैष्णव योग्यता सूची में शामिल है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button