विदेश

पूर्व प्रधानमंत्री पर हुआ बड़ा हमला….भाषण देते वक्त मारी गोली

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर बड़ा हमला हुआ है। शिंजो आबे को गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि ये हमला उस वक्त हुआ जब आबे भाषण दे रहे थे। इस हमले में आबे बुरी तरह घायल हो गए हैं। आबे की हालत अभी गंभीर है। स्थानीय मीडिया ने पूर्व पीएम पर हमले की पुष्टि की है।

पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान आबे पर हमला हुआ है। गोलीबारी में वो घायल हो गए हैं। गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। उनकी स्थिति बहुत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि घटनास्थल पर गोली की आवाज सुनी गई है। मोके पर मौजूद एनएचके के रिपोर्टर ने बताया है कि उसने गोली चलने की आवाज सुनी। गोली लगने के बाद आबे को खून से लथपथ देखा।

इस हमले के बाद शिंजो आबे को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आबे पर हमला क्यों हुआ इसका पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button