रायपुर

कृषि विश्वविद्यालय कैंपस में लगी आग, 3 कारें जलकर हुई खाक

(रायपुर ब्यूरो) : रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय कैंपस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग संयुक्त संचालक कृषि के कार्यालय के पास डंप में लगी, जहां खड़ी पुरानी तीन कारें जलकर खाक हो गईं।

Advertisement

बताया जा रहा है कि गर्मी और आस-पास सूखे झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैली। मौके पर दमकल की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।

Advertisement

फिलहाल, आग लगने की सही वजह की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के चलते इस तरह की घटनाएं बढ़ सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button