रायपुर

रायपुर कोर्ट ने 4 साल के मासूम को जिंदा जलाने वाले आरोपी को सुनाई फांसी की सजा….

रायपुर कोर्ट में उरला थाना क्षेत्र में 5 अप्रैल 2022 को 4 साल के बच्चे के किडनैपिंग और उसे जिंदा जलाने के मामले में सुनवाई की. रायपुर कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है. आरोपी ने मृतक बच्चे की मां से एकतरफा प्रेम में बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया था.

Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायपुर में मासूम बालक का अपहरण कर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने वाले आरोपी पंचराम गेंड्रे को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। प्रकरण की सुनवाई के दौरान मृत बालक के माता-पिता. बडे़ भाई और पड़ोसी सहित कुल 19 गवाहों बयान करवाए गए। 2022 में हुई इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। इस दौरान उसने हत्या करना स्वीकार किया।

Advertisement

आरोपी ने बेमेतरा के शमशान घाट में मिट्टी तेल डालकर बच्चे को बेरहमी से जिंदा जला दिया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी मृतक बच्चे की मां से एकतरफा प्रेम करता था. महिला को सबक सिखाने के लिए उसने उसके बच्चे को किडनैप कर जिंदा जला दिया था.

Related Articles

Back to top button