रायपुर

श्री शिवम कपड़ा शोरूम में 20 लाख से अधिक की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

(रायपुर ब्यूरो) : राजधानी के पंडरी स्थित श्री शिवम कपड़ा शोरूम में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोर ने लॉकर तोड़कर 20 लाख से अधिक की नकदी पार कर दी, जिससे राजधानी में हड़कंप मच गया।

Advertisement

चोर बुर्का पहनकर शोरूम में घुसा और दिनभर गोदाम में छिपा रहा। रात होने पर उसने लॉकर तोड़कर नकदी चोरी की।चौथी मंजिल से रस्सी के सहारे नीचे उतरकर फरार हो गया।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सिविल लाइन थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोर की तलाश में जुटी है। देर रात होने के कारण अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है, जिससे चोरी गई कुल रकम की सही जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button