जांजगीर-चाम्पा

सड़क हादसे में घायल युवक को एसपी ने खुद पहुंचाया अस्पताल, समय पर मिला इलाज

जांजगीर-चांपा जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल युवक की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।जानकारी के मुताबिक शासकीय कन्या महाविद्यालय जांजगीर मेन रोड पर एक बाइक चालक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसी दौरान पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल वहां से गुजर रही थीं।

Advertisement

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और घायल युवक को स्वयं अपने शासकीय वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया। साथ ही डॉक्टरों को युवक के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए, एसपी की तत्परता और संवेदनशीलता की लोगों ने सराहना की है। वहीं घायल युवक ने भी समय पर मदद मिलने पर पुलिस अधीक्षक का आभार जताया है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button