बिलासपुर

आटो स्टैंड, चार्जिंग पॉइंट और सब्सिडी के लिए ई रिक्शा वालों ने निकाली महारैली…..

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। आज बिलासपुर शहर के मुख्य मार्ग पर ई रिक्शा वालों की लंबी कतार देखकर शहरवासी हैरत में आ गये। दरअसल ई रिक्शा वालों को शहर में स्टेण्ड और चार्जिंग प्वाइंट नहीं होने के कारण बहुत सी व्यावहारिक परेशानियां हो रही है।

शहर में ई रिक्शा की संख्या बहुत अधिक हो गई है। और चार्जिंग पाइंट के अभाव में सभी ई रिक्शा चालकों को परेशानी हो रहे है। इसके कारण ही आज दोपहर को शहर में कई चार्जिंग पॉइंट बनाने और सब्सिडी के रूप में मिलने वाले एक लाख रुपए की प्राप्ति में आ रही प्रक्रियागत परेशानियों को दूर करने की मांग को लेकर शहर की सड़कों पर विशाल रैली निकाली गई। इस रैली के साथ जाकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। और प्रशासन से अपनी समस्याओं के सिर निराकरण की शीघ्र निराकरण की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button