छत्तीसगढ़
DSP का अनोखा अंदाज, गाना गाकर ट्रैफिक नियमों के लिए कर रहे जागरूक

गरियाबंद से पुलिस का एक अनोखा और दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गाना गाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं, दरअसल गरियाबंद के डीएसपी गोपाल वैश्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डीएसपी गोपाल वैश्य गीत गाकर लोगों को ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने की सलाह दे रहे हैं।
गीत के माध्यम से वे वाहन चालकों से अपील कर रहे हैं कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।बता दें कि इससे पहले भी डीएसपी गोपाल वैश्य हेलमेट पहनकर बाइक चलाने को लेकर गीत गाकर लोगों को जागरूक कर चुके हैं।अब उनका यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग उनके इस अनोखे अंदाज की सराहना भी कर रहे हैं।




