बिलासपुर

चिराग तले अंधेरा: महापौर पूजा विधानी के निजी आवास के सामने पाइप लाइन लीकेज, डायल 1100 की शिकायत भी बेअसर

(आशीष मौर्य संपादक/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – शहर के हेमू नगर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, महापौर पूजा विधानी के निजी निवास के ठीक सामने मुख्य सप्लाई पाइप लाइन में बड़ा लीकेज है। पिछले कई दिनों से यहाँ रोजाना हजारों लीटर साफ पानी सड़कों पर बह रहा है।हैरानी की बात यह है कि जागरूक नागरिकों ने इसकी आधिकारिक शिकायत डायल 1100 पर भी दर्ज कराई है। नियमतः ऐसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन हकीकत यह है कि पानी का बहाव अब भी जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब महापौर के घर के सामने की यह स्थिति है, तो बाकी शहर का क्या हाल होगा?

Advertisement

एक तरफ जहाँ प्रशासन गर्मी के मौसम में जल संरक्षण की अपील करता है, वहीं शहर के हेमू नगर क्षेत्र में इसके उलट तस्वीर देखने को मिल रही है। यहाँ की मुख्य सप्लाई पाइप लाइन पिछले कई दिनों से क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण रोजाना हजारों लीटर साफ पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह लीकेज महापौर पूजा विधानी के निजी निवास के ठीक सामने हो रहा है।

Advertisement

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब महापौर के घर के दरवाजे पर ही शिकायतों की सुनवाई नहीं हो रही, तो शहर के अन्य वार्डों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button