छत्तीसगढ़

प्रदेश में मौसम हुआ गर्म, 16 से 18 मार्च के बीच  इन जिलों में बारिश का अनुमान..

Advertisement

रायपुर :  मार्च महीने का पहला पखवाड़ा अब समाप्त होने वाला है और प्रदेश भर में गर्मी भी बढ़ने लगी है। मंगलवार को प्रदेश भर में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा और एआरजी डोंगरगढ़ में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रायपुर का भी अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।

Advertisement
Advertisement

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी अब और बढ़ने वाली है तथा अगले पांच दिनों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और दोपहर की चिलचिलाती धूप के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है और उमस बढ़ने लगी है।

Advertisement

दिन के साथ ही अब रात में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा,जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

Advertisement

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार 16 मार्च से प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के भी आसार है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8किमी ऊंचाई पर 55 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके प्रभाव से 16 से 18 मार्च तक प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button